April 4, 2026
IMG_COM_202604041405088680.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज अपने पार्षद गणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दर्जा राज्य मंत्री बनी भाजपा नेत्री सीमा चौहान के आवास पर पहुंचकर उनको हार्दिक बधाई दी और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री बाली ने उनके मंगलमय जीवन एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि सीमा चौहान पार्टी की जुझारु और कर्मठ कार्यकर्ता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी सौंप कर एक अच्छा काम किया है और इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। मैं माननीय मुख्यमंत्री जी सहित प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर श्री बाली के साथ भाजपा नेत्री मंजू यादव सुधा शर्मा मुकेश चावला चौधरी समरपाल सिंह पार्षद अनीता कंबोज सीमा सागर पुष्कर बिष्ट सौरभ शर्मा हर्ष बाली अक्षत अग्रवाल हर्षित अग्रवाल इशांत शर्मा मुकेश पाहवा संजय भाटिया मनीष चावला घनश्याम सैनी श्रीमती संतोष देवी संजय शर्मा सीमा सागर सतीश कुमार अनूप प्रताप सिंह कुलदीप शर्मा ममता कुमारी प्रिंस बाली मनोज जग्गा सीमा टंडन दीपा पाठक वैशाली गुप्ता अशोक सैनी अनिल कंबोज रवि सैनी जहूर खान सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *