जसपुर महुआ डाबरा स्थित श्री साईं नर्सिंग कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं द्वारा मरीजों को न्यूट्रिशन डाइट के अनुसार क्या देना चाहिए इसके लिए कॉलेज में स्टाल लगाए गए, जिसमें श्रीमती हिना मैडम को प्रोग्राम का कोऑर्डिनेटर चुना गया तथा ग्रुप ए के द्वारा उच्च रक्तचाप का स्टॉल और ग्रुप बी के द्वारा गर्भवती महिला एवं ग्रुप सी में डायबिटीज, ग्रुप डी में डायरिया तथा ग्रुप ई टाइफाइड एवं ग्रुप एफ स्तनपान कराने वाली मां आदि डाइट प्लान की स्टाल लगाई गई , जिसमें सभी ग्रुप के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने टॉपिक के अनुसार न्यूट्रीशन फूड बनाकर रखा गया तथा बड़ी सुंदर तरीके से अपने-अपने स्टाल सजाए गए जिसमें चेयरमैन राजकुमार सिंह एवं नर्सिंग के प्रिंसिपल प्रवेंद्र शर्मा, पॉलिटेक्निक के प्राचार्य अतुल शर्मा, बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर विनोद कुमार एवं फार्मेसी के वाइस प्रिंसिपल मोहम्मद सलमान को निर्णायककर्ता के रूप में चुना गया, सभी लोगों ने विद्यार्थियों के इस कार्य को सराहा तथा सभी ग्रुपों के विद्यार्थियों से उनके स्टाल के बारे में प्रश्न किए, सभी निर्णायक समिति के अनुसार ग्रुप एफ के स्टॉल पर लगी छात्राओं से उनके टॉपिक स्तनपान कराने वाली मां को डाइट में क्या-क्या दिया जाता है और जो विद्यार्थियों ने अपनी स्टॉल पर बनाया था वह व्यंजन टेस्ट किया, उनको प्रथम स्थान दिया ग्रुप एफ की छात्राएं दिया, प्रिया, नेहा, नैंसी, आयुषी, अंजलि को चेयरमैन राजकुमार सिंह ने बधाई दी। ग्रुप डी एवं ग्रुप बी को द्वितीय स्थान एवं ग्रुप सी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, ग्रुप डी ने डायरिया एवं ग्रुप बी ने प्रेगनेंट वूमेन के बारे में इनको क्या डाइट देनी चाहिए बहुत ही बेहतर तरीके से बताया तथा ग्रुप सी के द्वारा डायबिटीज के बारे में चार्ट एवं डाइट अपनी स्टॉल पर बनाकर रखें एवं ग्रुप सी के छात्र एवं छात्रों ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डायरेक्टर अवनीश चौहान, नीमा बिष्ट, पूजा एरी शिवम कुमार , सेहगिल सल्तनत, पंकज कश्यप, नृपेंद्र, नेहा, शैलजा, रविंद्र, तरुण आदि मौजूद रहे।


