काशीपुर:बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के यूजी पाठ्यक्रम बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम (ऑनर्स) के विगत दिवस आए प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि बीसीए पाठ्यक्रम के परिणामों में लक्ष्मी शर्मा ने सर्वाधिक 8.0 एसजीपीए के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं आदित्या रावत ने 7.94 एसजीपीए के साथ द्वितीय अंशिका एवं आशीष कुमार ने 7.78 एसजीपीए के संयुक्त रूप से कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही बीबीए पाठ्यक्रम में कशिश रुहेला ने सर्वाधिक 7.70 एसजीपीए के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो खुश्मीत कौर 7.50 एवं शिफा 7.10 एसजीपीए के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।
उधर बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर में “एकाउंटिंग एवं फाइनेंशियल ग्रुप” में शौर्य माधव गर्ग में सर्वाधिक 8.72 सीजीपीए के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं यश यादव ने 8.27 एवं सृष्टि रावत 8.09 के साथ ग्रुप में द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं, वही “बैंकिंग एवं फाइनेंस ग्रुप” में कृतिका चावला ने 7.90 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान तो मिताली मेहरा ने 7.72 एवं काजल ने 7.45 के साथ द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही । “उधर टैक्स प्लानिंग एवं मैनेजमेंट ग्रुप” में तान्या अग्रवाल ने 7.54 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तो श्रेया कंबोज एवं रिद्धिमा ढींगरा 7.18 के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय पर रही। तो रजत गुप्ता 6.90 के साथ ग्रुप में तृतीय स्थान पर रहे। शेष अन्य विद्यार्थीयों ने भी अपनी-अपनी कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। यहां बताते चले की पिछले कई वर्षों से संस्थान के विद्यार्थी लगातार अपनी मेहनत के बल पर कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं ।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबन्ध समिति ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


