काशीपुर:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में संगठन द्वारा जारी मनोनयन-पत्र के अनुसार देवेन्द्र सिंह को संगठन में एक महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति पूर्व सांसद कुँवर हरिवंश सिंह के निर्देशानुसार की गई है।
जारी पत्र में बताया गया है कि देवेन्द्र सिंह, निवासी जगरपुरा, जनपद मुरादाबाद, को संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और समाज सेवा के भाव को ध्यान में रखते हुए यह दायित्व प्रदान किया गया है। संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे तन, मन और धन से क्षत्रिय समाज के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित रहेंगे तथा राष्ट्र सेवा में सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा नवनियुक्त देवेन्द्र सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।


