March 31, 2026
IMG_COM_202603301755111220.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर, 30 मार्च 2026 (सू0वि0):प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज जसपुर पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री मनोज पाल के आवास पर उनकी पूजनीय माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *