March 29, 2026
IMG_COM_202603291233265120.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:29 मार्च 2026: काशीपुर के बैलजुडी स्थित द टच वुड स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति से पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।

डॉ यूनुस चौधरी भाजपा नेता


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के आधार पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.युनूस चौधरी, फारुख चौधरी, वासिफ चौधरी, आरिफ चौधरी, अखलाक चौधरी, काविश सिद्दीकी द्वारा संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह में मेधावी छात्रों की उपलब्धियों को सराहा गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली।


विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि द टच वुड स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।


कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि डॉक्टर  यूनुस चौधरी ने सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर परिश्रम और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य काविश सिद्दीकी टचवुड स्कूल

प्रधानाचार्य काविश सिद्दीकी ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन ही सफलता की कुंजी है, और विद्यालय ऐसे ही प्रतिभाशाली छात्रों पर गर्व करता है।”


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “स्टूडेंट ऑफ द ईयर”और टॉप ऑफ द ईयर पुरस्कार रहा, जिसे उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के आधार पर कक्षा 12 की प्रतिभाशाली छात्रा यूमना को प्रदान किया गया।वही टॉप ऑफ द ईयर कक्षा 11 की छात्रा आफरीन को को सम्मानित करते हुए समारोह में विशेष उत्साह का माहौल बना दिया। समारोह का संचालन सफलतापूर्वक आरिश खान ने किया।समारोह के अंत में सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *