March 27, 2026
IMG-20260327-WA0011.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

श्रृद्वालुओ की सेवा भी एक तरह की ईश्वर की सेवा-मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री
चैती मेला व मेडिकल कैम्प कौमी एकता की मिसाल-पंडा मनोज अग्निहोत्री
काशीपुर। चैती मेले मे इलैक्ट्रो होम्योपैथी के 41 वे निःशुल्क डे व नाईट चिकित्सा कैम्प का शुभारंभ मेयर दीपक बाली के द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। 24 मार्च से 11 अप्रैल तक के लिये इलैक्ट्रो होम्योपैथिक रिसर्च डवलमेंट आर्गेनाइजेशन, उत्तराखंड (रजि.) के द्वारा चैती मेला मे प्याऊ मे लगाये गये डे व नाईट कैम्प के शुभारंभ श्री बाली के द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया व उनके द्वारा इस कैम्प को मानवता व माता रानी के भक्तो की सेवा के लिये एक सराहनीय कार्य बताया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मुख्य पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री ने मेले इस कैम्प को शुरू करने के लिये स्व. डॉ. जेपी वशिष्ठ के योगदान का सराहते हुये कैम्प मे आने वाले श्रृद्वालुओ की सेवा को ईश्वर की सेवा बताते हुये आयोजको को आभाार व्यक्त किया। विशिष्ठ अतिथि पंडा मनोज कुमार अग्निहोत्री ने अपने सम्बोधन मे इआरडीओ व रेडक्रॉस के द्वारा चैती मेले मे लगाये जाने वाले फ्री मेडिकल कैम्प मे हिंदु व मुस्लिम चिकित्सको के द्वारा माता के भक्तो की सेवा करने की सराहना करते हुये कहा कि चैती मेले मे सभी धर्मो व वर्गो के श्रद्वालु व नकाशप बाजार व अन्य दुकानदार आते है जिस वजह से यह ऐतिहासिक मेला कौमी एकता की मिसाल माना जाता है व अपनी अलग ही पहचान रखता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर श्री बाली व विशिष्ठ अतिथि पंडा बधंुओ का माल्यापर्ण करके व उन्हे अंगवस्त्र भेंटकर उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ठ कार्यो हेतू उन्हे सम्मानित किया गया। इस मोके पर कार्यक्रम इआरडीओ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुरेश राजपूत की अध्यक्षता व प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. जफर सैफी के संचालन मे समपन्न हुये कार्यक्रम मे कैम्प व्यवस्थापक डॉ. ज्ञान सिंह सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आरके विश्नोइ, डॉ. जैड रहमान, जिलाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह सैनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नावेद जाफरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राहत अली, जिला महासचिव डॉ. नासिर चौधरी, जिला संगठन मंत्री डॉ. शमशाद अली, महानगर अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा, तहसील अध्यक्ष डॉ. वैभव शर्मा, डॉ. गौरव वशिष्ठ, डॉ. युनुस सैफी, डॉ. नंदकिशोर सागर, डॉ. बुरहान, डॉ. सुदंर सिंह, डॉ. सतीश अरोरा, डॉ. चन्द्रपाल सिंह चौहान, रेखा देवी, कु. इंदु सैनी आदि मौजूद रहे।
फोटो-कैम्प का शुभारंभ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *