March 27, 2026
IMG_COM_202603271339394260.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलॉजी, काशीपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचय दिया है।

बी0बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर में वंशिका तिवारी ने 8.1 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान, इशमीत कौर ने 7.8 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान तथा वंशिका तोमर ने 7.6 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। बी0बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर में राहुल ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, प्रिया रावत ने 76 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा मोनिका रावत ने 75.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी0बी0ए0 पंचम सेमेस्टर में मुस्कान सिंह ने 79.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, निशा कुमारी ने 79.57 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा भूमिका दानू ने 78.57 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बी0कॉम0 (एकाउंटिंग एवं फाइनेंस) प्रथम सेमेस्टर में कोमल ने 7.3 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान, भावना नेगी एवं गौरव सिंह ने 7.1 सीजीपीए के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा बृजेश रावत, नीरज सिंह रावत एवं सौम्य वशिष्ठ ने 6.9 सीजीपीए प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। बी0कॉम0 (बैंकिंग एवं फाइनेंस) प्रथम सेमेस्टर में वंशिका टाक ने 8.1 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान, लक्ष्मी रावत ने 7.9 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान तथा अदीबा गुफरान एवं हर्षिता मठपाल ने 7.7 सीजीपीए प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बी0कॉम0 (ऑनर्स) तृतीय सेमेस्टर में प्रियंका नेगी ने 78.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, धानी यादव ने 78 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा पारसदीप कौर ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। बी0कॉम0 (ऑनर्स) पंचम सेमेस्टर में साक्षी नेगी ने 79 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, गुरलीन कौर पुरेवाल ने 75.60 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा दीक्षा चौधरी ने 74.80 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा, विभागाध्यक्ष डॉ. शोभित त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।

संस्थान का समर्पण एवं भविष्य की दिशा-
श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलॉजी, काशीपुर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास और व्यावसायिक दक्षता को निखारने पर भी विशेष ध्यान देता है। संस्थान में छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान, प्रशिक्षण एवं भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे अपने लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

संस्थान की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं पूरे शैक्षणिक परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *