March 24, 2026
IMG_COM_202603231505478860.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। प्रसिद्ध काशीपुर चैती मेला को लेकर इस वर्ष प्रशासन और मेला प्रबंधन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। खासकर पार्किंग व्यवस्था को लेकर इस बार बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वाहन पार्किंग व्यवस्थापक प्रकाश कुमार द्वारा जानकारी दी गई है कि प्रशासन द्वारा इस बार वाहनों की पार्किंग के लिए दो नहीं बल्कि तीन अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत द्रोणा सागर रोड से आने वाले मार्ग पर, जो काशीपुर चैती मेला चौकी तक पहुंचता है, वहां भी वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इससे मेले में प्रवेश करने वाले विभिन्न मार्गों पर वाहनों का दबाव कम किया जा सकेगा।
पार्किंग व्यवस्थापक दीपक कुमार ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे या अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे मेले की व्यवस्था प्रभावित होती है।
मेला प्रशासन का उद्देश्य है कि बेहतर पार्किंग प्रबंधन के जरिए मेले में आने वाले लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके और यातायात व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *