March 24, 2026
IMG-20260323-WA0019.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

हल्द्वानी/काशीपुर:शहरी विकास को लेकर काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने हल्द्वानी में आयोजित ओ हो रेडियो के कांक्लेव कार्यक्रम में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और श्रोताओं के बीच महापौर बाली ने काशीपुर के विकास मॉडल और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से साझा किया।

महापौर दीपक बाली ने अपने संबोधन में काशीपुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में देश का कोई भी व्यक्ति बसना चाहता हो मैं वही उत्तराखंड हूं। उत्तराखंड शांत और सुंदर प्रदेश है जिसका नाम सुनकर ही सामने वाले के चेहरे पर खुशी आ जाती है मैं वही उत्तराखंड हूं। महापौर दीपक बाली ने कहा कि मेरी विकास के प्रति गहरी आस्था है और मैं बगैर विकास के रह ही नहीं सकता। जहां जितने चलेंज होते हैं वहां उतने ही काम करने के मौके होते हैं। उन्होंने कहा की उत्तराखंड को प्रकृति ने बड़े प्यार से संवारा हैऔर उसे ऐसे एसे प्राकृतिक उपहार दिए हैं जो कभी खत्म ही नहीं होंगे। बस हमें अपने सुंदर उत्तराखंड को स्वच्छ उत्तराखंड बनाना है।

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि जिस दिन देश के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ एक घंटा स्वच्छता का भी होगा तो उसी दिन देश साफ स्वच्छ और सुंदर हो जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास के क्षेत्र में उनका सबसे बड़ा फोकस कूड़े पर है। मेरा प्रयास है कि काशीपुर ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के और सौ शहर हंड्रेड टॉप हो जाए। उन्होंने कहा कि वैसे तो देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम बड़े भाजपा नेता उनके आदर्श हैं मगर उनके साथ-साथ मैं सड़कों के क्षेत्र में देश की काया पलट करने वाले श्री नितिन गडकरी को बहुत पसंद करता हूं। ट्रैफिक के बारे में उन्होंने कहा कि ट्रैफिक को ट्रैफिक ही रोक रहा है इसलिए प्रदेश में विभिन्न मल्टी स्टोरी पार्किंग बन रही है जिनमें काशीपुर भी शामिल है। हमारा प्रयास है की खरीदारी करने आने वाले लोगों को पार्किंग की बेहतर और नजदीक ही पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि हम जनता पर टैक्स का बगैर कोई भार डालेअपनी आय को निरंतर बढ़ाने में लगे हुए हैं और इस आय को 25 करोड़ वार्षिक तक ले जाएंगे। उन्होंने कहां की राजनीति जनता की सेवा का क्षेत्र है और यदि ईमानदारी और लगन के साथ जन सेवा की जाए तो इससे अधिक दुआएं भी किसी क्षेत्र में नहीं। शहर में सड़कों के सुधार, स्वच्छता , स्मार्ट लाइटिंग, पार्कों के सौंदर्यीकरण और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने काशीपुर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग कर नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में शहर को ‘स्मार्ट सिटी’ के मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बनाए जा रहे कंट्रोल रूम का भी उन्होंने जिक्र किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महापौर की प्रस्तुति को सराहा और काशीपुर के विकास मॉडल को अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणादायक बताया। कांक्लेव के मंच से शहरी विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें जनसहभागिता और सतत विकास को विशेष महत्व दिया गया।

महापौर दीपक बाली की इस प्रभावशाली प्रस्तुति ने न केवल काशीपुर की छवि को मजबूत किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि शहर तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *