March 12, 2026
IMG_COM_202603111505547470.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में वुमेन्स डे के उपलक्ष्य में फाइनेंशियल अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेंटर फॉर एजुकेशन एंड इंगेजमेंट ऑफ ट्रेनर्स, मुंबई के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री शरद शुक्ला और श्री पंकज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वित्तीय जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर महिलाओं के लिए वित्तीय ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में निम्नलिखित विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया:
1. Basic of Financial Literacy
2. Saving and Budgeting
3. Banking Awareness
4. Investment Options
5. Tax Awareness

वक्ताओं ने छात्रों और शिक्षकों को बचत, सही बजट बनाने, बैंकिंग सुविधाओं के सही उपयोग तथा सुरक्षित निवेश के विभिन्न विकल्पों के बारे में जागरूक किया। साथ ही टैक्स से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, प्रिंसिपल डॉ. राजकुमार चौधरी, वाइस प्रिंसिपल डॉ श्रुति करार और सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएँ तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे और कार्यक्रम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *