March 10, 2026
IMG-20260309-WA0023.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। रुड़की में अपर जिला जज काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल निवासी रमेश सिंह के पुत्र हिमांशु दिवाकर ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में 888वीं रैंक हासिल कर अपने पिता, परिवार और काशीपुर का नाम रौशन किया है। हिमांशु की यह सफलता निरंतर अभ्यास, मॉक टेस्ट और कठिन परिश्रम के साथ ही उनके पिता की अनुशासनात्मक शैली का परिणाम है। सामान्य पृष्ठभूमि के इस युवा की इस सफलता ने साबित किया है कि मेहनत से कठिन लक्ष्य संभव है। हिमांशु की लगन और मेहनत से प्रभावित उसके साथी युवाओं में भी सिविल सेवा के प्रति उत्साह बढ़ा है। हिमांशु की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने‌ खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *