March 7, 2026
IMG_COM_202603061617174630.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

रूद्रपुर 06 मार्च, 2026 (सू0वि0)-  सांसद अजय भट्ट ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा करते हुए कहा कि दिशा की बैठक की मॉनिट्रिंग मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वयं की जाती है इसलिए केन्द्र सरकार की योजना कार्याे को गम्भीरता से लेते हुए कार्याे को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी योजना कार्यो की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दे तथा योजना कार्यो का शुभारम्भ एवं लोकार्पण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराये। उन्होने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारें ताकि जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होने अधिशासी अधिकारी शक्तिगढ़ के बैठक में अनुपस्थित होने पर मुख्य विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण लेने व वेतन रोकने के निर्देश दिये साथ ही उन्होने काशीपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को कार्यो की समीक्षा करने के साथ ही विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
मा0 सांसद श्री भट्ट ने कहा कि गर्मी का सीजन प्रारम्भ हो गया है, इसलिए पेयजल व विद्युत महकमा जनता को शुचारू पेयजल उपलब्ध कराने हेतु सभी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि पेयजल लाइनो व ओवर हेड टैंकों की मरम्मत के साथ ही सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने हेतु टैंकरों की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। विद्युत विभाग नलकूपों में लगे ट्रांसफार्मर व विद्युत लाइनों का सुदृढ़ कर ले।
मा0 सांसद जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो योजना कार्यों में खोदी सड़के व पेयजल लाइन लीकेज को प्राथमिकता से ठीक कराना सुनिश्चित करें साथ ही उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से लीकेज व खोदी सड़कें ठीक कराने का निरीक्षण कराकर रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिये। उन्होने आनंदखेड़ा पेयजल योजना, बेतखेड़ी पेयजल योजना, बुक्सौरा पेयजल योजना कार्यो की समीक्षा की तथा जिन ठेकेदारो द्वारा पेयजल योजना कार्यो में कोताही बरती जा रही उनके खिलाफ कार्यवाही करने व वसूली करने के निर्देश भी दिये। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बुक्सौरा पेयजल लाइन व ओवर हेड टैंक की लीकेज ठीक करा दी गयी है। मा0 सांसद ने जनपद के सभी नगर निकायों की पेयजल योजना की डीपीआर बनाने के निर्देश पेयजल निगम को दिये। अधीक्षण अभियंता पेयजल ने बताया कि नगर पंचायत कौशल्यापुरी पेयजल योजना की डीपीआर अमृत योजना के अन्तर्गत बनाकर भेजी गयी है, जबकि पांच अन्य निकाय भी योजना के अन्तर्गत स्वीकृत है, जिनकी विस्तृत डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होने बताया अमृत योजना-2.0 के अन्तर्गत 30 करोड़ की नानकमत्ता पेयजल योजना स्वीकृत है, जिसमे 45 प्रतिशत कार्य कर लिया गया है। इसी तरह अमृत योजना-2.0 के अन्तर्गत 10 करोड़ की शक्तिगढ़ पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी, जिसका कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसपर मा0 सांसद ने सभी पेयजल संयोजन में मीटर लगाने के निर्देश देते हुए लोकार्पण कराने के निर्देश भी दिये। उन्होने ग्राम छिनकी में नलकूप बोरिगं दुबारा कराने के निर्देश भी दिये। विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के सभी वार्डो में पेयजल समस्या को बताते हुए लाइनो की मरम्मत कराने को कहा। जिसपर अधिशासी अभियंता ने बताया कि ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में पेयजल लाइन का मरम्मत कार्य किया जा रहा है जो शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। माननीय सांसद ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) चिकित्सालय की समीक्षा करते हुए विस्तृत जानकारी मांगी, जिस पर चिकित्सा अधीक्षक ईएसआईसी ने बताया कि चिकित्सालय 2 लाख 16 हजार ईएसआईसी कार्ड धारकों के लगभग 8 लााख लोगों को चिकित्सा सुविधाऐं प्रदान करता है। चिकित्सालय में 21 विषेशज्ञ चिकित्सक पदों के सापेक्ष मात्र 3 विषेशज्ञ चिकित्सक तैनात है, इसी तरह 75 नर्सिंग स्टॉफ तैनात है। मा0 सांसद ने चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा के उपकराणों एवं मरीजों के उपचार व सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होने चिकित्सालय हेतु चिकित्सकों, अन्य स्टॉफ व उपकरणों की आवश्यकता है उसका प्रस्ताव बना कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि भारत सरकार स्तर पर वार्ता कर मांग की जा सके। मा0 सांसद ने रूद्रपुर बाईपास का निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य की गुणवत्ता व समयबद्धता पर ध्यान देते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश पीडी एनएचएआई को दिये। पीडी एनएचएआइ ने बताया कि 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होने बताया कि 20 मार्च के बाद ट्रायल की लिए खोल दिया जायेगा। मा0 सांसद ने कहा अप्रैल प्रथम सप्ताह में स्वयं रूद्रपुर बाईपास का निरीक्षण भी करूंगा। मा0 सांसद ने रेलवे अधिकारियों को छत्तरपुर अण्डरपास निर्माण कार्य में गति लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।

मा0 सांसद ने लेवड़ा नदी से बाजपुर मंे जल भराव बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूल निर्माण करने व लेवड़ा नदी के उपरी क्षेत्र में दो पुलियाओं की सफाई कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता सिंचाई को दिये। श्री भट्ट ने उधमसिंह नगर में केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत फोरेन्सिक विश्वविद्यालय भवन की जानकारी लेने पर जिलाधिकारी ने बताया कि फोरेन्सिक विश्वविद्यालय भवन निर्माण किच्छा में 38 एकड़ भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेज दिया गया है।
समीक्षा दौरान उन्हांेने निराश्रित गोवंशीय पशुओं के आश्रय हेतु गौशालाओं की समीक्षा की जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 6 गौशाला स्वीकृत हो गयी है व डीपीआर शासन को प्रेषित की गयी है तथा खटीमा हल्दी गांव में व रूद्रपुर में गौशाला का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जो शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि रूद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, सितारगंज शहर के ड्रेनेज प्लान डीपीआर भी शासन को भेजे गये है।
मा0 सांसद ने संजय वन में सौन्दर्यकरण, मनरेगा, एनआरएलएम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रा.कृषि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, रूद्रपुर सर्किट हाउस, मेडिकल कालेज, किच्छा एम्स, जिला चिकित्सालय, किच्छा बस अड्डा, अमृत योजना, अमृत सरोवर, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, रा. क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, पीएम पोषण योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, समग्र शिक्षा अभियान, सांसद निधि, पीएमजीएसवाई, पीएम उज्जवला योजना-3.0, किसान सम्मान निधि, जनमन योजना, आकांक्षी जनपद व ब्लांक, पंतनगर एयरपोर्ट आदि की भी समीक्षा की। उन्होने कहा सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है इसलिए हम सभी मिलकर जनपद, प्रदेश व देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी अधिकारियों को बैठक में मा. सांसद जी द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होने कहा गर्मी का सीजन आ गया है, इसलिए सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पेयजल व विद्युत विभाग अभी से कमर कस लें।

बैठक में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जामंत्री मुकेश कुमार, मंजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख चन्द्र प्रभा, चेयरमैन नगर पालिका गदरपुर मनोज गुम्बर, दिशा के सदस्य सतीश चुघ, मनोज कुमार, राजेश कुमार, रेखा यादव, गुंजन सुखीजा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, प्रकाश आर्या, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, एसीएमओ डॉ0 हरेन्द्र मलिक, चिकित्सा अधीक्षक ईएसआईसी डॉ0 प्रवीण वर्मा, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, सिंचाई पीके दीक्षित, पीडी एनएचएआई अंचल जिंदल, डीडीएमओ उमाशंकर नेगी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *