काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण और मानवता के पवित्र व्यवसाय के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामकुमार शर्मा (प्रिंसिपल, जी.एन.सी. पौड़ी गढ़वाल) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दीपक बाली जी (महापौर काशीपुर), सोनू कुमार (प्रधान, धीमरखेड़ा काशीपुर) तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री संजय कुमार राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री महेश सिंह चौहान, चेयरमैन श्री गोपाल सिंह चौहान, मैनेजमेंट ट्रस्टी श्रीमती रेखा चौहान एवं श्री धीरज प्रताप सिंह, नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ. राजकुमार चौधरी, वाइस प्रिंसिपल डॉ. श्रुति करार, फार्मेसी निदेशक डॉ. कपिल कुमार, डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डा सीमा चौहान, विभागाध्यक्ष डॉ अमित सेन, लॉ कॉलेज विभागाध्यक्ष संजय शर्मा एवं मुख्य अतिथि संग मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया।

दीप प्रज्ज्वलन के बाद विद्यार्थियों ने लैंप लाइटिंग की पवित्र परंपरा निभाते हुए सेवा भावना की शपथ ली। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नर्सिंग को मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को मरीजों की सेवा को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर सेमेस्टर वाइज रैंक होल्डर छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिनमें बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर से प्रथम दिव्यांशी, द्वितीय आयशा एवं तृतीय स्थान अमन रहे।

बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर से प्रथम नितप्रीत कौर, द्वितीय सलोनी एवं तृतीय कार्तिक रहे। बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर से प्रथम मोहम्मद शोएब, द्वितीय ज्योति एवं तृतीय सुरभि शर्मा रहीं। बीएससी नर्सिंग छठे सेमेस्टर से प्रथम ईशा, द्वितीय सीमा एवं तृतीय ओमशंकर रहे।

साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता (बी.एससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर) प्रथम सिमरन कौर, द्वितीय कामिनी कुमारी एवं तृतीय अनामिका कुमारी रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर सोनिया पॉल एवं अश्मिता शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान सम्राट पृथ्वीराज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के समस्त स्टाफ ब सदस्य मौजूद रहे।
