काशीपुर। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा संचालित “स्मार्ट मीटर पखवाड़ा” के अंतर्गत आज आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने सहभागिता की। कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर प्रणाली के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

महापौर दीपक बाली ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग, पारदर्शिता और बेहतर ऊर्जा प्रबंधन की सुविधा मिलेगी। इससे बिजली खपत पर निगरानी आसान होगी तथा उपभोक्ता अपनी ऊर्जा उपयोग की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकेंगे। आमजन से अपील है कि इस पहल का समर्थन कर एक स्मार्ट और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
इस दौरान एक्शन काशीपुर अजित यादव, एक्शन टेस्ट काशीपुर विवेक कांडपाल, पार्षद पुष्कर बिष्ट , डॉ आर सी शर्मा, यूपीसीएल एस डी ओ महक मिश्रा, एस डी ओ पंकज, जोनल इंचार्ज अडानी हरीश तिवारी ,सांसद प्रतिनिधि विजय पाल, अमित मनचंदा,भीम सिंह बिश्नोई जी समेत आम जनता उपस्थित रही।
