April 22, 2025
IMG_20241226_112721.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

काशीपुर 25 दिसंबर 2024। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती यहां भाजपाइयों द्वारा धूमधाम से मनाई गयी। रामपुरम कॉलोनी स्थित अटल पार्क में भाजपाइयों ने श्री वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व महान था। भाजपा ही नहीं बल्कि विपक्ष के लोग भी उनकी प्रतिभा के कायल थे। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में उन्होंने पोखरण परीक्षण कर पूरी दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया था। वे एक अच्छे राजनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे कवि भी थे। वह सदा ही हमारी यादों में बसे रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, निवर्तमान मेयर उषा चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक गोयल, समरपाल चौधरी, डा. गिरीश तिवारी, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, विपिन अरोरा, सुशील शर्मा, अर्जुन सिंह, दुर्गेश गुप्ता, तरुण वर्मा, राजकुमार सेठी, सर्वेश शर्मा शशि, मनोज जग्गा, रवि पाल, अजय शर्मा, राजकुमार यादव, इंतजार हुसैन, शाहनवाज खान, कुलवंत रंधावा, अजय कुमार, आकाश कुमार, विकास कुमार, वैशाली गुप्ता, रीति नगर, सुधा शर्मा, कामिनी गुप्ता, राज दीपिका मधुर, संतोष, रेखा सक्सेना, राबिया बेगम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page