काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय मानव शरीर रचना (Anatomy) रखा गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न शारीरिक अंगों के आकर्षक और शैक्षणिक मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और विषय के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने मॉडल के माध्यम से मानव शरीर की संरचना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान: शिमरन कौर
द्वितीय स्थान: कामिनी कुमारी
तृतीय स्थान: अनामिका कुमारी
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान एवं शिक्षकों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
