February 7, 2026

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सड़क पर ऐसा नजारा हुआ जब पुलिस ने ही मनचले गए द्वारा सरेराह चलती लड़कियों को छिड़वाया। लड़कियों के द्वारा 1090 नंबर पर कॉल कर पुलिस की गई और पुलिस ने तुरंत ही उस मनचले को हिरासत में ले लिया। इस दौरान हैरत की बात यह रही कि सरेराह उक्त युवक सड़क पर चल रही दोनो लड़कियों को छेड़ता रहा लेकिन सड़क पर चल रहे लोगों में से किसी ने भी इस मनचले को सबक सिखाने की हिम्मत नहीं दिखाई।

जी हां यह मामला था यूपी के पीलीभीत में मिशन शक्ति के तहत जहां पुलिस के द्वारा ही बीच बाजार मनचले द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ का डेमाे बनाया गया,मजे की बात यह रही की जब डेमाे बन रहा था ताे पब्लिक काे नही पता था। मनचला लड़कियों काे लगातार छेड़ रहा था लेकिन पब्लिक ने उसे राेकने की हिम्मत नही की,फिलहाल डेमाे काफी पंसद किया जा रहा है वही एसपी पीलीभीत का कहना है कि लगातार इस तरह का अभियान चलाकर और डेमाे बनाकर लाेगाे काे जागरुक किया जाएगा।

मनचले द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ का यह नजारा पीलीभीत के बीसलपुर काेतवाली क्षेत्र का है, तस्वीराें मे देखिए बीच बाजार बाइक सवार एक मनचला दाे लड़कियों काे किस तरह छेड़ रहा है,लड़कियाँ चलती चली जा रही है वही इस मनचले की हिम्मत देखिए आगे पीछे चला पड़ा है आगे जाकर लड़कियों ने हिम्मत दिखाई और पुलिस बुलाई। 5 मिनट के अंदर पुलिस ने आकर इस मनचले काे दबाेच लिया है और जेल भेजने की तैयारी कर रही है। दरअसल यह नजारा मिशन शक्ति के तहत बनाया गया डेमाे था जिसे बीसलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के ईदगाह चाैराहे पर फिल्माया गया है। डेमाे मे जाे दाे लड़कियाँ है वह 2019 बैच की कृष्णा और प्रीति है और मनचला बनाये गए युवक का नाम दीपक है जाेकि बीसलपुर काेतवाली में सिपाही के पद पर तैनात है। इस डेमाे काे बीच बाजार फिल्माकर लाेगाे काे जागरुक किया गया है कि किस तरह वह इस मामले मे पुलिस की मदद ले और पुलिस कितने समय मे क्या कार्यवाही करेगी। हालाकि पुलिस कप्तान जयप्रकाश का कहना है कि आगे भी इस तरह के डेमाे काे बनाकर मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा और लाेगाे काे जागरुक किया जाएगा।

Love Shayari

शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पीलीभीत जनपद के 14 थानों पर गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वही महिला पुलिसकर्मी अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालय, बाजार, गांव व कस्बों में बालिकाओं और महिलाओ से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें जागरूक कर रही है। हेल्पलाइन नंबर-1090, 1098, 181, यूपी-112 और थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस दौरान यदि किसी भी महिला/बालिका के साथ कोई भी छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न करता है तो दिए गए नंबरों पर कॉल कर सहायता हासिल की जा सकती है। फोन करने वाली महिला व बालिका का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *