
काशीपुर: जसपुर रोड मिस्सरवाला स्थित मदर इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक मंच और रोशनी से सुसज्जित रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक मोहम्मद यासीन एवं विद्यालय प्रधानाचार्य रितेश चौहान द्वारा किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों तक ने देशभक्ति, सामाजिक संदेश, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य, नाटक और समूहगान प्रस्तुत किए।
बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की खुले दिल से सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद यासीन ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिकोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय और परिवार के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। प्रधानाचार्य रितेश चौहान ने कहा कि वार्षिकोत्सव की सफलता ने विद्यालय परिवार को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम में सुशील कुमार यादव, सौरभ, सुवालेहा, अंशिका मैम, किरन मेम,राधा मेम, शीतल मेम, वंदना, मोहसिना मैंम,आसिम अजहर, कामिल हुसैन, शकील अहमद, सहित तमाम छात्र छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
