काशीपुर रुद्रपुर के यूनिटी लॉ कॉलेज के तत्वाधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला एवं पुरुष बुडबॉल प्रतियोगिता में एस सी गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त किए है। एस सी गुड़िया कॉलेज आफ मैनेजमेंट हायर स्टडीज यूजी विभाग की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में महिला डबल्स इवेंट में संस्थान की छात्राओं ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया वहीं पुरुष वर्ग में संस्थान के विद्यार्थियों ने डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल अर्जित कर संस्थान का नाम रोशन किया है। दोनों ही प्रतियोगिताओं में संस्थान के विद्यार्थियों ने बहुत शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया । संस्थान के कीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता के पश्चात विश्वविद्यालय की टीम का चयन होगा जो आगामी माह में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु भोपाल के लिए रवाना होगी। उक्त प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर, एस सी गुड़िया आईएमटी काशीपुर, एम बी पीजी हल्द्वानी, डी एस बी परिसर नैनीताल, राजकीय महाविद्यालय खटीमा एवं राजकीय महाविद्यालय हल्दुचौड़ सहित कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में संस्थान की असिस्टेंट कोच कुंवारी मनजोत कौर का विशेष योगदान रहा जिनके नेतृत्व में विद्यार्थी लगातार प्रशिक्षण प्राप्त करते रहते हैं।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, शिक्षक एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
