एन. एस. एस. के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एस.आई जितेंद्र उप्रेती जी, काशीपुर एवं महाविद्यालय की प्राचायर्, दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना स्वागत गीत कुमाऊनी, हरियाणवी, गढ़वाली नृत्य एवं लक्ष्य गीत प्रस्तुत किए । एस .आई जितेंद्र उप्रेती जी ने साइबर क्राइम एवं व्हाट्सएप और फेसबुक पर सतर्कता बरतने की विस्तृत जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डॉ वंदना सिंह ने एवं डाॅ0 गीता मेहरा ने विशेष शिविर में कराए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में नशा उन्मूलन,सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, पॉलीथिन उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, आर्ट ऑफ लिविंग आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस अवसर मुख्य अतिथि डाॅ0 कीर्ति पन्त ने छात्राओं को समाज सेवा के महत्व एवं शिविर के माध्यम से होने वाले व्यक्तित्व विकास के बारे में बताते हुए कहा कि इससे छात्र समाज सेवा के प्रति जागरूक होते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
इस अवसर पर एसो0 प्रोफेसर डाॅ0 रमा अरोरा, असि0 प्रो0 डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 रजना, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ0 मंगला, डाॅ0 पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन, कु0 सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।
