जसपुर:श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआ डाबरा के चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में ग्राम तालबपुर में जाकर स्वयंसेवियो द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष में रैली का आयोजन किया एवं सभी ग्राम वासियों को वृक्षों के रोपण, वृक्षों के संरक्षण, वृक्षों की कटाई से होने वाले नुकसान एवं उसका जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ेगा और एक वृक्ष एक पुत्र के समान पेड़ पौधे मत करो नष्ट सांस लेने में होगा कष्ट जैसे विषय पर घर-घर जाकर समझाया एवं तालबपुर की मलिन बस्तियों में एवं सड़कों के किनारे वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने वृक्षों की कटाई से होने वाले नुकसान एवं बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षों को लगाना जरूरी है जैसे विषयों को महत्व को बताया इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार कौशल कुमार, शैलजा, शिखा, निधि, प्रवीण, फहीम, लोकेश आदि मौजूद रहे।
