February 7, 2026
IMG-20260206-WA0016.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। नगर निगम महापौर के रूप में अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज यहां नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से काशीपुर नगर निगम ने बीते एक वर्ष में विकास की नई इबारत लिखी है।
महापौर दीपक बाली ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तार से लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि 7 फरवरी 2025 से 7 फरवरी 2026 के बीच नगर निगम ने सेवा, विकास और विश्वास के मंत्र के साथ शहर को आधुनिक, स्वच्छ और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस और परिणामकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने विकास के क्षेत्र में शहर की जनता के साथ-साथ मीडिया द्वारा दिए गए सहयोग की काफी प्रशंसा की। आईजीएल और नैनी पेपर मिल सहित जिन औद्योगिक इकाइयों ने शहर के विकास में आर्थिक मदद दी महापौर नेउनका भी दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि काशीपुर विकास की जिस पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है उसका सारा श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जाता है और उनकी दूरदर्शी सोच और निरंतर सहयोग से ही सब कुछ संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम काशीपुर ने 1 वर्ष में 792 सड़कों को धरातल पर उतारने का काम किया है और इस 1 वर्ष की अवधि में 121 करोड रुपए के विकास कार्य हुए हैं साथ ही करोड़ों रुपए की बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1139 पात्र परिवारों को आवास का लाभ दिया गया है, जबकि पीएमएवाई शहरी 2.0 में आवेदनों की संख्या में 78 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारियों को ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया।नागरिक सुविधाओं पर जोर देते हुए महापौर ने कहा कि शहर में हाई-टेक शौचालय, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, 5000 नई स्ट्रीट लाइट, तीन नए बस स्टॉप तथा संपत्ति दाखिल-खारिज शुल्क में राहत जैसे फैसले लिए गए, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिला।
स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित पांच आरोग्य केंद्रों के माध्यम से अब तक लगभग 3700 नागरिकों को परामर्श, दवाइयां और अन्य चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं। इसके साथ ही एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के जरिए अब तक 1612 निराश्रित कुत्तों का उपचार और टीकाकरण किया गया है।
स्वच्छता अभियान को लेकर महापौर दीपक बाली ने कहा कि घर-घर कचरा संग्रह, गीला-सूखा डस्टबिन वितरण, 40 हजार मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण और दोनों सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पूर्ण संचालन से शहर की स्वच्छता और पर्यावरण की स्थिति में बड़ा सुधार आया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए AI आधारित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, GPS और RFID तकनीक को भी लागू किया गया है।महापौर ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शहर में 8 चौराहों का सौंदर्यीकरण, हाई-टेक मार्केट, नगर निगम कॉम्प्लेक्स, वेंडिंग जोन, डॉग शेल्टर, गिरिताल झील परियोजना, ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन और शहरी हरित क्षेत्रों के विकास जैसी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि CSR के माध्यम से एक करोड़ रुपये से अधिक की भागीदारी से इन योजनाओं को मजबूती मिली है। महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और जनभागीदारी की अपील करते हुए कहा कि काशीपुर का विकास केवल नगर निगम या प्रशासन का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में काशीपुर उत्तराखंड के सबसे स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित शहरों में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने नगर निगम के विकास कार्यों की 1 वर्ष की उपलब्धियों के लिए सभी पार्षदों नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पर्यावरण मित्रों का दिल की गहराइयों से आभार जताया और कहा कि उनके सहयोग से ही काशीपुर अब पांडिचेरी के बाद देश का दूसरा ऐसा शहर बन गया है जहां रात के 3बजे तक सफाई होती है। आज के कार्यक्रम में शशांक और भाव्या द्वारा 1 वर्ष के विकास कार्यों का प्रजेंटेशन किया गया जिसमें यह भी दर्शाया गया की जनता पर टैक्स का भार न डालने के बावजूद नगर निगम ने अपनी आय को बढ़ाया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने नगर निगम काशीपुर द्वारा विकास कायों के बल पर प्राप्त उपलब्धियां के लिए नगर निगम महापौर दीपक बाली और नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम बहुत शानदार काम कर रहा है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भी नगर निगम की उपलब्धियों को सराहा और उन्होंने इसके लिए तेज तर्रार महापौर दीपक बाली को शुभकामनाएं दी। नगर निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने 1 वर्ष की उपलब्धियां को विस्तार से रखा और उन उपलब्धियां के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित महापौर दीपक बाली को साधुवाद दिया और कहा कि महापौर के प्रयासों और माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से काशीपुर इसी तरह आगे भी उन्नति करेगा। कार्यक्रम का संचालन राजस्व एवं कर अधीक्षक अनिरुद्ध गौड द्वारा किया गया। महापौर सहित सभी पार्षदों को पौधे भेटकर सम्मानित किया गया। वही महापौर द्वारा अपना संबोधन शुरू करने से पूर्व वार्ड 25 के दिवंगत पार्षद शरीफ सिद्दीकी को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर महापौर की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा नगर निगम के सांसद प्रतिनिधि राहुल पैगिया सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय बॉबी सहायक नगर अधिकारी शालिनी नेगी एवं विनोद लाल साह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह मुकेश चावला संजय भाटिया सुशील गुड़िया अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट व्यापारी नेता सुनील टंडन समीर चतुर्वेदी प्रभाकर पाठक जसवीर सिंह सैनी चौधरी समरपाल सिंह प्रधान संघ के अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सी पार्षद सीमा सागर पुष्कर सिंह बिष्ट अनीता कांबोज वैशाली गुप्ता शाह आलम गुंजन प्रजापति सीमा टंडन सतीश शर्मा बीना नेगी ममता रानी राशिद फारूकी मोहम्मद मोनीष आशी सुरेश सैनी प्रिंस बाली मनोज जग्गा दीपा पाठक कुलदीप शर्मा शिवांश गोले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक रविपाल अनिल कुमार अंजना आर्य संदीप सिंह मोनू गणमान्य नागरिकों में एसपी गुप्ता राजीव घई आरसी उपाध्याय विक्रांत चौधरी अवनीश चौहान मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस अर्जुन सिंह अभिषेक गोयल चेतन अरोरा डॉक्टर गिरीश तिवारी राजीव सेतिया डंपी सुखविंदर सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यापारी भाइयों ने भाग लिया। इस अवसर पर पहाड़ से मैदान में आए सुनील कुमार ने महापौर के विकास कार्यों पर बनाया गया एक गीत प्रस्तुत किया जिस पर सभी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *