February 7, 2026
ख़बर प्रवाह (काशीपुर)
काशीपुर में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह काशीपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का काशीपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़ा एवं फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। काशीपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सुपर मार्केट आर्य नगर रोड स्थित नेहा गैस एजेंसी के पास वुमंत्रा प्रतिष्ठान का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए हवा में 2022 के चुनाव के मद्देनजर कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता 2020 में जोश से पूरी तरह से भरा हुआ है तो इसका असर 2022 के चुनाव में भी साफ़ दिखेगा और निश्चित रूप से हम 2022 का चुनाव फतह करने जा रहे हैं। बिहार चुनाव के नतीजों के बारे में उन्होंने कहा कि जनता के द्वारा दिया गया जनादेश का हम स्वागत करते हैं। हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व इन नतीजों पर मंथन करने का काम करेगा। वहीं उन्होंने बिहार चुनाव के नतीजों पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जेब में है। प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकार गठन के बाद हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। प्रदेश के कांग्रेसी विधायक आदेश चौहान को धमकी देने वाले को पुलिस ने पकड़ तो लिया लेकिन उसके पीछे साजिश किसकी है इसका पता लगाने में पुलिस प्रशासन विफल साबित हुआ है। उन्होंने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग सत्ता के बैठे विधायक कानून को ध्वस्त करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता का अधिकार है कि कांग्रेस पार्टी का मान रखते हुए आगे बढ़े और जनता को कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर सजग रहें। सत्ता में बैठे विरोधी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता निराश ना रहे। प्रीतम सिंह का स्वागत करने वालों में पीसीसी सचिव अरुण चौहान महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ,विनोद  वात्सल्य,शुसील मेहरोत्रा, मुक्ता सिंह, मनोज जोशी ,आशीष अरोरा बॉबी , अलका पाल ,सचिन नाडिग एडवोकेट, विकल्प गुड़िया, जफर मुन्ना, लियाकत अंसारी, प्रभात साहनी, नितिन कौशिक ,सुरेश शर्मा जंगी, अब्दुल अजीज कुरैशी ,अनीस अंसारी ,जितेंद्र सरस्वती ,कमल गुजराल , विमल गुड़िया, मिर्जा अजीम बैग, इंदर सेठी ,अर्पित मेहरोत्रा, सादिक हुसैन पार्षद, फिरोज हुसैन,  महेंद्र लोहिया, मंसूर अली मेफेयर, मीनू गुप्ता ,दीपिका गुड़िया आत्रे, निश्चित गुड़िया, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुभाष पाल आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *