काशीपुर में आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट के तहत एक जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री तरुण मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
काशीपुर में कुंडेश्वरी में ढ़किया रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा के उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता तरुण बंसल ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्र में रहने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को यह बताया गया कि किस तरह बीबी जी राम जी में जो 100 से 125 दिन का जो परिवर्तन हुआ है उसे नीचे तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम है दुष्प्रचार फैलाना और हमने तो सिर्फ इस योजना में परिवर्तन किया है। इस योजना में पारदर्शिता लाई हैं और हमने इस योजना को भ्रष्टाचार मुक्त योजना में इसका नाम रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम के नाम से आपत्ति रहती है राम के मंदिर से आपत्ति है, रामसेतु के नाम से आपत्ति है और अब इस योजना का नाम राम के नाम पर रखने से आपत्ति है। आने वाले चुनाव वर्ष के मध्य नजर उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता सालभर जनता के बीच रहता है हम कांग्रेस की तरह बरसाती मेंढक नहीं है जो कि चुनाव आने के समय ही सक्रिय हों। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों में से 80% वादे पूरे हो चुके हैं।
