February 7, 2026
सुदर्शन समाचार ब्यूरो


आयकर विभाग, काशीपुर में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयकर आयुक्त श्री सुनील कुमार राजवंशी द्वारा की गई। इस अवसर पर उप आयकर आयुक्त श्रीमान दामिशेट्टी मुरली कृष्ण, आयकर अधिकारी सौरभ प्रशांत, आयकर अधिकारी राहुल कुमार, आयकर अधिकारी सुधीर कुमार, आयकर अधिकारी रतन प्रकाश सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं तथा राष्ट्र सेवा के प्रति अपने दायित्वों पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के लिए खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा सभी उपस्थितजनों के लिए अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था की गई।
सम्पूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति, अनुशासन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *