February 7, 2026
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

उत्तराखण्ड सरकार में राज्य आपदा प्रबन्धन के उपाध्यक्ष विनय रूहेला आज जसपुर विधानसभा के नगर पंचायत गढ़ीनेगी पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इसके पूर्व आज उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पंचायत परिसर गढ़ीनेगी में ध्वजारोहण किया। उसके बाद गढ़ीनेगी में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों एवं कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्य आपदा प्रबन्धन के उपाध्यक्ष विनय रूहेला का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रुहेला मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुए हैं उनको हम प्रमाण पत्र देने के लिए आज यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि गढ़ीनेगी नगर पंचायत घोषित हुई है तब से लेकर आज तक नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों के विवरण होने जिक्र किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार गढ़ीनेगी और जसपुर को आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने गढ़ीनेगी नगर पंचायत को घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *