February 7, 2026
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूरे प्रदेश भर में विपक्षी पार्टियों के द्वारा प्रदेश के अनेक स्थानों के साथ-साथ उधम सिंह नगर जिले के बाजारों में उत्तराखंड बंद का मिलाजुला असर दिखा। काशीपुर के बाजार रोजाना की तरह ही गल जाती है ग्राहकों ने बाजार में आकर रोजाना की तरह खरीददारी की। वही बाजार में कुछ दुकानें बंद दिखाई दी। वहीं कांग्रेस पार्टी ने शांतिपूर्ण बंद का समर्थन किया है।

आपको बताते चले कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच को मांग को लेकर पिछले काफी समय से विपक्षी पार्टियों एवं उत्तराखंड की आम जनता के रही थी। आज उत्तराखंड की विपक्षी पार्टियों के द्वारा किए गए उत्तराखंड बंद का मिलजुला असर दिखाई दिया। वहीं इस पर बात करते हुए कांग्रेस पार्टी की काशीपुर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस शांतिपूर्ण बंद का समर्थन करती है। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा सीबीआई जांच की संस्कृति तो मिल गई है लेकिन कांग्रेस पार्टी एक बार फिर कहती है कि सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो। वहीं सीबीआई जांच के परिणाम की समय सीमा निर्धारित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *