February 7, 2026

खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 01 दिसंबर, 2025

पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर जिलेभर में आज सुबह अचानक पुलिस टीमों के द्वारा अंतर्जनपदीय सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी के तहत काशीपुर में भी पुलिस टीम के द्वारा अपार पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था उत्तराखंड के आदेश पर एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह और सीओ काशीपुर दीपक सिंह के नेतृत्व में प्रतापपुर बॉर्डर पर यह सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह 5 बजे से 7 बजे तक चले इस चेकिंग अभियान दौरान 130 छोटे बड़े वाहनों की चेकिंग की गई तो वहीं 125 व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एक दर्जन वाहनों के खिलाफ चलानी कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *