February 7, 2026

तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –
राष्ट्रपति कार्यालय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी उत्तराखंड दौरे को लेकर कार्यक्रम सूची जारी की है जिसके अनुसार 2 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंचेंगी, उसके बाद वह पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
2 नवंबर की शाम वह देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी करेगी।
3 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून स्थित विधानसभा में विशेष सत्र में अपना अभिभाषण देगी। उसके पश्चात वह 3 नवंबर की शाम नैनीताल जाएंगे वहां वह राजभवन नैनीताल में निवास करेंगी। जनपद नैनीताल में वह कैंची धाम व कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी उसके उपरांत 4 नवंबर को वह वापस दिल्ली चली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *