February 7, 2026

खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 16 अक्टूबर 2025

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने ऊधम सिंह नगर जिले के प्रवास पर खटीमा और टनकपुर के बाद काशीपुर पहुंचे। काशीपुर वालों ने बाजपुर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर और फीता काटकर शुभारंभ किया।

आपको बताते चलें कि काशीपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा काशीपुर में जिला कार्यालय का भूमि पूजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा ही मुख्यमंत्री नियुक्त होने के एक साल के बाद 15 मई 2023 को किया गया था। दो साल में अब यह जिला कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। आज बाजपुर रोड पर स्थित जिला कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा तथा नगर निगम महापौर दीपक बाली ने संयुक्त रूप से जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से अपने संबोधन में पार्टी के जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंच से अपने उद्बोधन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी के तहत अनेक कार्यक्रम और मेले का आयोजन किया जा रहा है। वहीं उन्होंने देश के नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने अयोध्या में रामलला को विराजमान करने तथा तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाए जाने पर सरकार की प्रशंसा की। उत्तराखंड में सरकार के द्वारा अब तक किए गए कार्यों के बारे में उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी कानून लैंड जिहाद, थूक जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर रंग-बिरंगे कपड़े बेचकर कब्जा करने वालों से सरकारी जमीन है मुक्त कराई जाएंगी। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज से 2 साल पहले उनके द्वारा इस जिला कार्यालय का शिलान्यास किया गया था आज इसका लोकार्पण भी उन्हीं के हाथ से हो गया है। स्थानीय तथा आसपास के लोगों को अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक अच्छा स्थान अब मिल चुका है। समाज के अंदर रोजमर्रा की आने वाली समस्याओं और चुनौतियों के समाधान का एक माध्यम इसी कार्यालय से मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि यह जिला कार्यालय आम लोगों की समस्याओं के समाधान का केंद्र बिंदु बनकर उनकी समस्याओं के समाधान का माध्यम बनेगा। नेपाली मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकताओं में हमेशा से ही युवा वर्ग रहा है लेकिन कुछ लोगों को यह सब रास नहीं आया। उनका मानना था कि युवाओं के बीच में हम क्यों चले गए और जो लोग युवाओं के कंधों पर बंदूक रख और युवाओं को कंधों को अपनी राजनीति के रूप में इस्तेमाल करना चाहते थे ऐसे लोगों की उम्मीदो को झटका लगा है। ऐसे लोग अर्बन नक्सल गैंग हैं जो बेवजह बातों पर बवाला खड़ा करते हैं अस्थिरता फैलाने का काम करते हैं। आज उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो जन कल्याणकारी नीतियां संचालित हो रही हैं, ऐसे लोग विरोध के लिए विरोध का करते हैं। लोगों में एक गलत धारणा बनाने का प्रयास इन लोगों के द्वारा किया गया था।

उन्होने कहा कि कार्यालय बन जाने से पार्टी का कोई भी कार्यक्रम करने के लिए बहुत सुविधा होगी। उन्होने कहा कि इसी तरह अन्य जनपदों में भी भाजपा जिला कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा जो हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार नकल विरोधी कानून, लव जिहाद, लैंड जिहाद, भू-कानून, कालनेमी कानून लाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून तोड़ने वालों, नकल, लव, थूक जिहादियो को कतई नही बख्सा जायेगा। उन्होने कहा हाल ही में जनपद हरिद्वार के एक परीक्षा केन्द्र में नकल कराने का प्रकरण सामने आया था। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए नकल माफिया को सलाखो के पीछे भेजा गया व एसआईटी जांच करायी, एसआईटी रिपोर्ट आने के बाद तुरन्त परीक्षा को निरस्त किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बहुत से युवा आगे चलकर सरकारी नौकरी में जाने का सपना देख रहे होंगे। मैं, आज आप सभी युवाओं से ये कहना चाहता हूं कि आपकी मेहनत पर अब कोई भी नकल माफिया डाका नहीं डाल सकता। क्योंकि अब उत्तराखंड में देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू है। उन्होंने कहा कि आप सभी को याद होगा कि किस प्रकार पहले धांधली और पेपर लीक होते थे, जिससे प्रदेश के युवाओं का मनोबल टूट रहा था। लेकिन जब से हमने नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिसका परिणाम है कि लगभग 26 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी पाने में सफलता प्राप्त हुई है। उन्होने कहा कि हमने बेरोजगारी दर में भी 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ने का काम किया है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के सर्वागीण विकास के साथ-साथ अपने संस्कृतिक को भी संरक्षित करने का काम किया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रूहेला, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, जनपद प्रभारी पुष्कर काला, पूर्व मेयर उषा चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, मुकेश कुमार, शंकर कोरंगा, राम मेहरोत्रा, खिलेन्द्र चौधरी, भारत भूषण चुघ, सदस्य जिला पंचायत चरनजीत सिंह, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिए अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जनता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *