खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 14 सितम्बर, 2025
बीते वर्ष एक दुर्घटना में घायल युवा पत्रकार, कवयित्री और समाज में अपनी अल्प आयु में एक अलग पहचान हासिल कर चुकी दिवंगत अनुश्री भारद्वाज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
“प्रकृति हमारी धरोहर” के तत्वाधान में काशीपुर के कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में काशीपुर के सामाजिक, पत्रकारिता और शैक्षणिक जगत के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शामिल होकर दिवंगत अनुश्री भारद्वाज के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने वैसे तो अपनी अपनी भावनाओं के जरिए अनुश्री भारद्वाज को याद किया वहीं दिवंगत अनुश्री भारद्वाज के द्वारा अल्प आयु में अपनी प्रतिभा के दम पर अलग मुकाम हासिल करने के लिए दिवंगत अनुश्री के संघर्ष को याद किया। वहीं दिवंगत अनुश्री भारद्वाज के मामा पीयूष गौड़ ने भी अपने श्रद्धासुमन अपने शब्दों के माध्यम से व्यक्त करते हुए काशीपुर के पत्रकारिता जगत को झकझोरते हुए चिंतन करने के लिए विवश कर दिया।
इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड एथलीट चैंपियन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, समाजसेवी एवं पीसीसी सदस्य अलका पाल, समाजसेवी एवं पत्रकार एम. ए. राहुल, पत्रकार सुनील शर्मा, भागीरथ शर्मा, सुनील कोठारी, निखिल जाटव, बकुल डोनाल्ड, हिमांशु ठाकुर, अनुराग भटनागर, अभिषेक बलोदी, चित्रांश सक्सेना, जुगनू खान, मोहम्मद शमी, असीम साहनी, संपादक रवि साहनी, ब्यूरो चीफ समय बोल रहा बलविंदर साहनी , काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी, श्याम मॉडर्न स्कूल के प्रबंधक अमित शर्मा, सहित अनेक गणमान्य पत्रकार उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, छात्र सेवक जतिन शर्मा, रिंकु बिष्ट, अंचित शर्मा और विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दिवंगत अनुश्री भारद्वाज को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
