February 7, 2026

खबर प्रवाह NEWS FLOW 14 सितम्बर, 2025

काशीपुर में आगामी 20 सितम्बर को श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित होने वाले श्री खांटू श्याम बाबा के छठे वार्षिकोत्सव और उससे पूर्व निशान शोभायात्रा से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। निशान शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में बाबा के भक्त शामिल होंगे।

दरअसल काशीपुर में पिछले पांच वर्षों से श्री खांटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का लगातार आयोजन होता रहा है। इस बार आगामी 20 सितम्बर को चैती मेला परिसर में बाबा का छठा विशाल संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इससे पूर्व 16 सितम्बर को बाबा को आमंत्रित किए जाने के उद्देश्य से निशान यात्रा का आयोजन किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित चौहान ने बताया कि श्री श्याम सेवक मण्डल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *