खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 04 सितम्बर 2025
नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा संसदीय सीट के सांसद अजय भट्ट जी जसपुर विधानसभा दौरे पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा मीडिया प्रभारी जितेन्द्र यादव के छोटे भाई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। सांसद अजय भट्ट जी सीधे उनके निवास स्थान जगत पुर पट्टी पर पहुँचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मृतक भाई अपने पीछे दो बच्चों एक बेटी ओर एक बेटे को छोड़ गए।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख तीरथ सिंह, ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख प्रगट पन्नू, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, राजकुमार चौहान,प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरमेज सिंह गिल, हल्दुआ शाहू ग्राम प्रधान अमित नारंग, निजी सचिव नरेश कुमार, महेश कुमार,आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
