ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 02 सितम्बर, 2025
काशीपुर के राधेहरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा छात्र छात्राओं की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा धरना और भूख हड़ताल दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। मांगों को लेकर आज एक बार फिर एबीवीपी कार्यकर्ता पेट्रोल की बोतल के साथ आत्मदाह करने महाविद्यालय की छत पर चढ़ गए। जिसके बाद मामला बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मय दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ महाविद्यालय पहुंच गए। इस दौरान नैनीताल ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट के सांसद अजय भट्ट भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा रखी गई पांच सूत्रीय मांगें पूरी होने के बाद उसका लिखित में आश्वासन आते ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अलावा छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि छात्र छात्राओं की पांचों मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मान लिया गया है।
काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एबीवीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 25 अगस्त से चल रहा धरना प्रदर्शन रोजाना नए नए रूप धारण किए जा रहा है। धरना प्रदर्शन से शुरू हुआ सिलसिला भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की हालत बिगड़ने पर हॉस्पिटल पहुंचाने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मान मनौव्वल से गुजरता हुआ आज इस मुकाम पर जा पहुंचा कि प्राचार्य की हठधर्मिता के चलते पूरी नहीं हुई मांगों को पूरा कराने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पेट्रोल की बोतल के साथ आत्मदाह करने के इरादे से महाविद्यालय की छत पर चढ़ गए। मामला बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मय दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ महाविद्यालय पहुंच गए। इस दौरान नैनीताल ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट के सांसद अजय भट्ट भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा रखी गई पांच सूत्रीय मांगें पूरी होने के बाद उसका लिखित में आश्वासन आते ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अलावा छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने छात्रों की सभी मांगों को मान लिया है इसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा था अपना प्रदर्शन तथा भूख हड़ताल समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि 20 से 25 करोड रुपए डिग्री कॉलेज के होने वाले कार्यों के लिए स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने अनशनकारी छात्रों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने अपनी मांगों को शांतिपूर्वक रखा और सरकार ने आपकी सभी मांगों को मना है इसमें आपकी जीत हुई है। वही इस दौरान अनशनकारी छात्र रिंकु बिष्ट ने कहा कि उनका आंदोलन 25 अगस्त की शाम से ही शुरू हो गया था और 26 अगस्त से वह स्वयं भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य टीम के द्वारा उनकी तबीयत खराब होने की बात कहने पर पुलिस प्रशासन के द्वारा जबरन उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। उन्होंने सांसद अजय भट्ट तथा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पूरा किया। वही काशीपुर के राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती सुमिता श्रीवास्तव ने अनशनकारी छात्रों की मागों को विस्तार से बताते हुए कहा कि मैं सभी अनशनकारी छात्रों को धन्यवाद देते हुए कहती हूं कि वह अब महाविद्यालय की आगे की गतिविधि शुरू करें। छात्र छात्राओं की पांचों मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मान लिया गया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, गगन कांबोज, अमित सिंह, मानवेंद्र मानस, सीमा चौहान, अंबिक सिंह, मुकेश कुमार, इंतजार हुसैन, मोहन बिष्ट, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला आदि उपस्थित रहे।


