ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 27 जून, 2025


उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर पहुंचे। नैनीताल से देहरादून जाते हुए काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित दिवंगत कांग्रेसी नेता और पूर्व चैयरमैन मुकेश मेहरोत्रा के प्रतिष्ठान में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ईडी की छापेमारी और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की तैयारी पर बातचीत की।

काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हरीश रावत का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बीते रोज एनएच 74 मामले में प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार और काशीपुर में ईडी की छापेमारी पर बोलते हुए कहा कि एनएच 74 मामला बहुत ही गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्टैंड साफ है और हमने पहले ही कहा था कि इस मामले को सीबीआई को सौंप देना चाहिए। वहीं पंचायत चुनाव पर पर लगी रोक को हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार के द्वारा जारी आरक्षण सूची में छेड़छाड़ की गई थी जो कि गंभीर मामला था, और इसका मकसद पंचायत चुनाव नहीं करवाना था। जिसको लेकर हाईकोर्ट के द्वारा इस पर रोक लगाते हुए सरकार की नियत भांपते हुए उसमें सुधार करवाते आज चुनाव पर से रोक हटाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी जगह का रोस्टर तैयार किया लेकिन जिला पंचायत का रोस्टर तैयार नहीं किया इससे सरकार की बदनीयती स्पष्ट दिखती है। शादी से स्पष्ट हो गया कि राज्य सरकार बेईमान है और बेईमानी से चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी के हाईकमान से लेकर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी चुनाव में चुनौती देंगे और पंचायत चुनाव को जीतने के लिए कमर कस चुके हैं। इस अवसर पर विमल गुड़िया, महेन्द्र लोहिया, सुरेश शर्मा जंगी, ब्रह्मा पाल, जयसिंह गौतम, अलका पाल, संजय चतुर्वेदी, ब्रज शर्मा, गुरदयाल सिंह, इंदर सेठी, जितेंद्र सरस्वती, विनोद शर्मा होण्डा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, तरुण लोहनी, इंदर सिंह एडवोकेट, प्रदीप जोशी, निशित गुड़िया, इरशाद चौधरी, इरफान गुड्डू, सुभाष पाल, विजयपाल, शिवम उपाध्याय, घनानंद शर्मा , अमित रावत, ललित रावत, महेन्द्र बेदी, नौशे अली व चंद्रभान शाह आदि दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।


