February 7, 2026

ख़बर प्रवाह NEWS FLOW 22 जून 2025

काशीपुर में बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल संयोजक एवं नेता रवि पपनै पर हमला करने के दो अभियुक्तों को आईटीआई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल तीसरे अभियुक्त  की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक घटना को रंजिशन अंजाम दिया गया था।

आपको बताते चलें कि बीते दिनों उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के आईटीआई थाने के अंतर्गत सैनिक कालोनी निवासी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं कुमाऊं संयोजक आईटी सैल रवि पपनै ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि बीती 16 जून की रात करीब 11 बजे वह कृष्णा हॉस्पिटल के पीछे, फर्नीचर की दुकान के सामने स्लैब पर बैठ कर अपने फोन में वीडियो देख रहे थे कि अचानक तीन लोग उनके पीछे से नकाब पहनकर आये व उन पर हमला कर दिया और उनके साथ गाली गलौज करते हुये बैल्टों से मारपीट करने लगे, जिससे उनकी आँख के ऊपर, नाक, होठ, हाथ, पीठ व शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोट आई। उन्होंने जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई वर्ना उपरोक्त लोग उन्हें जान से मार देते। उपरोक्त लोगों में से एक के हाथ में मोबाईल था, जिसने उक्त घटना की वीडियो बनाई। उक्त लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। रवि पपनै के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर आईटीआई थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 131, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

वीओ- घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा उक्त घटना के शीघ्र अनावरण व घटना में सम्मलित लोगों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के पर्यवेक्षण में दो टीमों का गठन किया गया जिसमें से एक टीम को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने तथा दूसरी टीम को घटना में सम्मलित अज्ञात लोगों की शिनाख्त हेतु मैनुअल रूप से लगाया गया। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा अन्य जानकारी के आधार पर पाया कि उक्त घटना अयान शेख पुत्र जावेद निवासी कोर्ट के पास जसपुर खुर्द काशीपुर, सौरभ दिवाकर पुत्र सुरेश दिवाकर निवासी दुर्गा कॉलोनी जसपुर खुर्द काशीपुर तथा हर्षित राणा निवासी गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द काशीपुर द्वारा अंजाम दी गयी है। पुलिस ने अयान शेख व सौरभ दिवाकर को चैती मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरे आरोपी हर्षित राणा की तलाश जारी है। घटना का मुख्य अभियुक्त अयान शेख है जो काफी शातिर व आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिसके विरुद्ध पूर्व से लूट, चोरी व मारपीट आदि के 12 मुकदमे दर्ज है। पुलिस की पूछताछ में अयान शेख ने बताया कि कुछ माह पूर्व एक लडके के साथ मेरा विवाद हो गया था, जिसमे उक्त रवि पपनै ने उस लडके का पक्ष लिया था। इस बात को लेकर मेरी उससे रंजिश थी। मैं उसे कई दिनों से तलाश कर रहा था। 16 जून को मैं अपने साथी सौरभ दिवाकर व हर्षित राणा निवासी गढ़वाल सभा के साथ मोटर साईकिल से कृष्णा अस्पताल की तरफ जा रहा था कि उस वक्त रवि पपनै कृष्णा हॉस्पिटल के पास अकेला मिला तो मैंने व सौरभ दिवाकर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध कर उसके साथ मारपीट कर दी। हमारा तीसरा साथी हर्षित राणा घटना के समय मोटरसाइकिल पर ही बैठा था। उक्त घटना की वीडियो किसने बनाई इसकी हमें कोई भी जानकारी नहीं है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के साथ ही घटना में सम्मिलित हर्षित राणा की तलाश कर रही है।

बाइट- दीपक सिंह, सीओ काशीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *