February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 08 नवम्बर, 2024

काशीपुर में आज से गोलू गार्डन के पास आनन्द विहार कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ आरम्भ हो गया। यह 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा रोजाना दोपहर ढाई बजे से शुरू होकर देर सायं तक चलेगी। श्रीमद्भागवत कथा कथावाचक कृष्णदास सारंग नागर के द्वारा की जाएगी। आगामी 15 नवम्बर को पूर्णाहुति हवन और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन किया जाएगा। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मुख्य यजमान चन्द्रबल्लभ बिस्टानियाँ और जीवन्ति बिस्टानियाँ के नेतृत्व में एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर प्रतिभाग क़िया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *