ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 25 सितम्बर, 2024
देर रात्रि जसपुर क्षेत्र में पुलिस व दो बदमाशों के बीच अचानक हुई मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जब उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां से उसे हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों जसपुर में हुई सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को इसी बदमाश ने अंजाम दिया था इससे पूर्व इस पर कई गंभीर मुकदमे बताये जा रहे हैं।
आपको बता दें कि जसपुर क्षेत्र में देर रात्रि लगभग 2:00 पुलिस सूत मिल क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग संदिग्ध अवस्था में आते दिखे। पुलिस के द्वारा शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की तरफ से अचानक हुई फायरिंग से पुलिस एक्शन में आ गई और बाइक सवारों का पीछा करने लगी कि बदमाश गूलरगोजी क्षेत्र के खेतों में घुस गए। इस दौरान पुलिस को बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दिलशाद नामक एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस घायल दिलशाद को काशीपुर स्थित राजकीय चिकित्सालय ले आई जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा भी काशीपुर के पास के चिकित्सालय पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली।



