February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 04 सितम्बर, 2024

काशीपुर में आज उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पहुंचीं जहां उन्होंने काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा और वर्तमान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा सहित अनेक भाजपाइयों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर काशीपुर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व व वर्तमान विधायक को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदयस्ता दिलाने का संकल्प भाजपा कार्यकर्त्ताओ को दिलाया। आज पुष्कर सिंह धामी सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रामनगर रोड स्थित विधायक कार्यालय पहुंची। जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत काशीपुर से करते हुए पूर्व विधायक हरभजन सिंह और वर्तमान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का संकल्प भी दिलाया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को भाजपा की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। जिसकी शुरुआत काशीपुर से आज की गई है। कहा कि बड़े बूथों पर कम से कम 500 तथा छोटे बूथों पर कम से कम 200 लोगों को सदस्यता ग्रहण करानी है। जिसके लिए 8800002024 पर काल करने के बाद ही सदस्यता ग्रहण की जा सकती है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, गुरविंदर चंडोक, आशीष गुप्ता, सीमा चौहान, सुधा शर्मा, मंजू यादव, दीपक बाली, यशपाल रावत, अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट, डॉ सुरेश चौहान, लवीश अरोड़ा, समरपाल चौधरी, विनीत चौधरी, अमित नारंग समेत पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *