February 7, 2026

खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 24 जुलाई, 2024

काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र की रिर्पोटिंग पुलिस चौकी शिवराजपुर पट्टी के हल्का गड़ी हुसैन, भवानीपुर में रात्रि खेत में लगी किसानों की कई विद्युत मोटर्स चोरी होने से ग्रामीणों में रोष है, ग्राम गड़ी हुसैन, भवानीपुर हल्का शिवराजपुर पट्टी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का अंतिम गांव है जो की जंगल के किनारे बसा है, ग्राम वासी अश्वनी अरोरा भारतीय जनता पार्टी के कार्य करता होने के साथ-साथ एक समाजसेवी है, उन्होंने सुबह को थाना अध्यक्ष कुंडा को फ़ोन द्वारा सूचित किया मौके पर पुलिस चौकी इंचार्ज शिवराजपुर पट्टी कैलाश देव मौका मुयाना करने पहुंचेकिसान अश्वनी अरोड़ा ने बताया कि किसानों के खेतों में पक्की कोठरी बनी है उसमें ट्यूबवेल की मोटर लगी हुई है, अश्वनी अरोरा के खेत से कल 5 हॉर्स पावर की मोटर, पंखा, कुल्हाड़ी, दराती, फावड़ा इत्यादि खेती उपकरण रात में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया, दो दिन पूर्व भवानीपुर गांव में किसान दलजीत सिंह व गुरदीप सिंह पुत्र गड़ दरवारा सिंह एवं भूपेंद्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह के खेतों से भी मोटर चोरी हुई थी, एवं एक महा पूर्व किसान विजयपाल त्यागी निवासी गोरा फॉर्म जगतपुर पट्टी की दो मोटर केवल सहित चोरी हुई जिनका आज तक खुलासा नहीं हुआ, जिसकी मौखिक सूचना पुलिस को दी गई थी, किसान अश्वनी अरोरा ने बताया की बड़ी नहर पर बने पक्के खड़ंजे पर नहर की झाल के आसपास रोज शाम को कच्ची शराब की बिक्री होती है, शराब पीने वालों का आना-जाना लगा रहता है, किसानों को शक है कि वहां पर आने-जाने वाले लोगों ने सुरागरसी लगाकर मोटर चोरी की है, किसानों ने पुलिस चौकी शिवराज पट्टी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *