June 7, 2025

डेढ़ बर्ष पूर्व हुई थी युवती की शादी

जानकारी मिलने पर परिजनों ने मोबाइल रखने पर लगाई थी पाबंदी

          उत्तरप्रदेश के जालौन जिले का मामला

उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में प्रेमीका ने अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और दोनों ने जहर खा लिया। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया। बाद में प्रेमी की भी मौत हो गई। डेढ़ वर्ष पहले ही प्रेमिका की शादी हुई थी। युवती पांच दिन पहले ही ससुराल से मायके आई थी। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव निवासी राहुल राजपूत (23) का अपनी पड़ोसी मोहिनी दुबे (22) से करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग था।
डेढ़ वर्ष पहले मोहिनी की शादी परिजनों ने उरई के पटेल नगर निवासी अवनीश से कर दी थी। पांच दिन पहले ही मोहिनी गांव आई थी। शुक्रवार रात तीन बजे अपने घर की दीवार फांदकर राहुल के पास पहुंची। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर मोहिनी ने शोर मचाकर राहुल के परिजनों को जहर खाने की जानकारी दी।
इस पर परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। राहुल की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है पड़ोसी होने के नाते दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था।
शादी होने पर अलगाव से दोनों दुखी थे। शादी होने के बाद दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को हुई थी। मोहिनी पांच बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता ने आठ वर्ष पहले जहर खाकर जान दी थी। वहीं, राहुल दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मां का निधन हो चुका है। वह घर पर रहकर खेती किसानी का काम करता था। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग था।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव में मोहिनी व राहुल की जहर खाने से हुई मौत पर गांव का माहौल गमगीन है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दोनों के घर आसपास हैं। बिरादरी अलग होने के बाद भी दोनों के घरों में परिवार जैसा माहौल है।
मोहिनी व राहुल के बीच तीन साल से प्रेम संबंध था, लेकिन उन्होंने यह बात किसी के सामने उजागर नहीं होने दी। परिजनों ने डेढ़ वर्ष पहले मोहिनी की शादी कर दी थी। शादी के कुछ माह बाद ही मोहिनी मायके ऐर आ गई। जब ससुरालीजन उसे लेने आए, तो उसने जाने से मना कर दिया। वह छह माह तक मायके में ही रही।
इसी बीच मोहिनी के परिजनों को जानकारी हुई कि राहुल के साथ उसका प्रेम प्रसंग है। इस पर परिजनों ने मोहिनी का मोबाइल छीनकर उसे ससुराल भेज दिया था। इसके बाद वह वहां ठीक से रहने लगी, लेकिन पांच दिन पहले ही वह गांव पहुंची थी। शनिवार की भोर राहुल के घर पहुंच गई और दोनों ने जहर खा लिया।
ऐर गांव निवासी राहुल शुक्रवार की रात करीब दस बजे खाना खाकर छत पर टहल रहा था, जबकि मोहिनी अपने घर पर थी। रात में दोनों के बीच बात हुई और मोहिनी दीवार फांदकर राहुल के पास आ गई। इसके बाद दोनों ने बातचीत के बाद जहर खाकर जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *