February 8, 2026

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर द्वारा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत एन0एस0एस0 के स्वंय सेवियों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और स्वंय सेवकों ने स्लोगन के माध्यम से जनमानस को स्वच्छता कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 गीता मेहरा, असि0 प्रोफेसर डॉ0 रंजना, रोशन चौधरी, घनश्याम राम, भीम राम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *