ख़बर प्रवाह (25 मई, 2023)
काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और एक बार फिर आसमान में काले घने बादल छा गए जिसके बाद तेज हवाएं और तेज बारिश के साथ साथ जमकर ओले पड़े।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सटीक साबित हुई जब उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्र में अचानक मौसम बदल गया और तेज धूप के बाद आसमान में काले घने बादल छा गए। जिसके बाद तेज बारिश के साथ साथ ओले पड़ने लगे। इस दौरान शहर की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया।







