February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (17 मई, 2023)

विश्व मानव रूहानी केंद्र नवांनगर में आगामी 27 और 28 मई को दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। विश्व मानव रूहानी केंद्र के महासचिव ईश्वरदास सग्गू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर 27 और 28 मई को सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित कुया जाएगा। 27 मई को कमांड अस्पताल चंडी मंदिर (पंचकूला) और 28 मई को सिविल अस्पताल रूपनगर (पंजाब) की रक्तकोष टीमों के साथ मिलकर शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान कोई भी स्वस्थ व्यक्ति शिविर में रक्तदान करके पुण्य का भागी बन सकता है । महासचिव ने बताया कि विश्व मानव रूहानी केंद्र (पंजीकृत) एक परोपकारी एवं अध्यात्मिक संस्था है। यह संस्था संत बलजीत सिंह जी महाराज द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन, आध्यात्मिकता और ध्यानाभ्यास पर आधारित कार्यक्रमों और जन कल्याण के लिये विभिन्न प्रकार के समाजसेवी कार्यों का आयोजन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *