ख़बर प्रवाह (30 अप्रैल, 2023)
कल यानि कि 1 मई 2023 को देश के सभी राज्य महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस मनाएंगे। महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस देश के राजभवन में मनाया जाएगा। 20 राज्य और सभी 8 केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने गवर्नर हाउस और लेफ्टिनेंट गवर्नर निवास में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस मनाए जाने की पुष्टि की है। इनमें 30 राजभवन शामिल हैं। अन्य राज्यों के साथ स्थापना दिवस मनाने के लिए राजभवन में गुजरात और महाराष्ट्र के निवासियों को भी आमंत्रित किया गया है। यह ऐतिहासिक फैसला केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा लिया गया है जिसके तहत अब प्रत्येक राज्य का स्थापना दिवस मनाएंगे। इससे एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बल मिलेगा।







