March 24, 2026

खबर प्रवाह (14 अप्रैल, 2023)

पूरे देश भर में आज भारत के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 132 वां जन्मदिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर देश के विभिन्न स्थानों के साथ काशीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में काशीपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की हाल ही में नियुक्त हुई नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में आज भारत के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 132 के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में मौजूद काशीपुर में कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के अलावा महिला कांग्रेस से जुड़ी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जहां बाबा साहब अंबेडकर को स्मरण किया तो वही महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष पूजा सिंह को अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया तथा भविष्य में होने वाले निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसी। इस दौरान कार्यक्रमों की आयोजक और महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पूजा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने हमेशा डेज़ह में एकता को मजबूती दी है तथा हर धर्म, हर जाति तथा हर वर्ग को एक लेकर चले हैं। वह देश के कानून मंत्री थे। उनकी जयंती के अवसर पर सारी कांग्रेस महिलाएं एकत्रित हुई हैं। एक महिला की मजबूती, सशक्तिकरण को लेकर हम आगे बढ़ेंगे।

हम आपस में साथ मिलकर प्रेम, सौहार्द और अपनेपन के साथ साथ चलने की आज के दिन संकल्प और प्रेरणा के साथ शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की सभी वरिष्ठ कांग्रेसी महिलाओं तथा युवा कांग्रेसी महिलाओ का बाबा साहब की जयंती को एक साथ मिलकर मनाने के लिए एकत्र होना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती मनाए जाने के साथ-साथ आगामी आने वाले निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की महिला विंग पूरी तरह से कमर कस चुकी है और आगामी निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में महिलाओं का एक अलग ही रूप नजर आएगा जिसमें प्रेम, अपनापन और एकता दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी हाईकमान से महिलाओं के लिए निकाय चुनाव में टिकट की भी मांग करेंगी। इस मौके पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाला समय समानता का है, कांग्रेस पार्टी सभी को एक साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। इस अवसर पर नवनियुक्त महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूजा सिंह का महिलाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष पूजा सिंह के द्वारा वरिष्ठ वरिष्ठ महिला नेत्रीयों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद के.सी. सिंह बाबा, विधानसभा प्रत्याशी एनसी सिंह बाबा, मणि माला सिंह, कामाक्षी सिंह, कल्पना गुड़िया, पूजा लोहिया, मुक्ता सिंह, इंदूमान, बीना मेहरोत्रा, रोशनी बेगम, रंजना गुप्ता, सुरेंद्र कौर, दीपाली, शुभ्रा शर्मा, कल्पना गोयल, उरूज सिद्दीकी, दीपिका सिंह, नीतू सैनी, कविता शर्मा, गीता चौहान, भावना बरेजा, कोमल बरेजा, रुचिका अरोरा, मोनिका मेहरोत्रा, राज बत्रा, निधि बजाज, लता सिंह, मंजू देवी, सुधा राजपूत, जसवंती देवी आदि दर्जनों महिला कांग्रेसी नेत्री उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *