April 20, 2025
IMG-20221227-WA0134
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

रुद्रपुर 27 दिसम्बर 2022

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड के लिए दिनांक 27.12.2022 से 31.12.2022 तक 05 दिनों का मौसम पूर्वानुमान के द्वारा दिनांक 28.12.2022 को ओरेन्ज अलर्ट जारी किया गया हैं, जिसके दृष्टिगत जनपद के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 05 तक दिनांक 28.12.2022 (बुधवार) को अवकाश घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहेंगे। उपरोक्त आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्रविधानों का उल्लघन माना जायेगा और ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page