ख़बर प्रवाह (26 जनवरी, 2023)
खबर प्रवाह पर गणतंत्र दिवस 2023 के अपने वीडियो विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए।
👇👇👇
ख़बर प्रवाह पर गणतन्त्र दिवस 2023 के अपने विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए।
👇👇👇
संपूर्ण देश आज अपना 74 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशभर के विभिन्न के साथ-साथ काशीपुर में भी देश का गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

काशीपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा काशीपुर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने ध्वजारोहण किया। वही नगर निगम काशीपुर के कार्यालय में नगर निगम की महापौर उषा चौधरी और मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय तथा सहायक नगर आयुक्त तथा नगर निगम कर्मचारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के अतिरिक्त सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान नगर निगम काशीपुर के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों तथा सामाजिक क्षेत्र क्या लावा नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर निगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं कारगिल शहीदों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। काशीपुर के विभिन्न स्कूलों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पंथ रतन बाबा हरवंश सिंह एकैडमी के साथ साथ शहर के विभिन्न स्कूलों में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।






