February 15, 2026

ख़बर प्रवाह (24 दिसम्बर 2022)

काशीपुर में राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में सचिव पद पर फैजुल रहमान की 13 वोटों से जीत के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थित अभय अरोड़ा के समर्थकों ने रिकाउंटिंग की मांग को लेकर महाविद्यालय परिसर में हंगामा काटा और रिकाउंटिंग की मांग की। इस दौरान आक्रोशित समर्थकों ने छात्रसंघ चुनाव में सचिव पद पर पुनर्मतदान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

आपको बताते चलें कि काशीपुर के राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज हुए चुनाव परिणाम देर शाम घोषित किए गए जिसमें सचिव पद पर फैजुल रहमान ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थित उम्मीदवार अभय अरोड़ा को 13 वोटों से शिकस्त दी। फैजुल रहमान की 13 वोटों से जीत के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थित अभय अरोड़ा के समर्थकों ने सचिव पद पर धांधली का आरोप लगाते हुए महाविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा काटा और पुनर्मतदान की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए और सचिव पद पर पुनर्मतदान की मांग पर अड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *